Home उत्तर प्रदेश सम्यक ग्लोबल एकेडमी नौढिया में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट संपन्न

सम्यक ग्लोबल एकेडमी नौढिया में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट संपन्न

PRATAPGARH NEWS: जनपद के विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के नौढिया  स्थित सम्यक ग्लोबल एकेडमी के परिसर में पिछले तीन महीने से मार्शल आर्ट जूडो कराटे का प्रशिक्षण  कराटे  कोच सेंसाई राम सुमेर के द्वारा कराटे कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया  जिसमें खेल की तकनीक, अनुशासन, मानसिक संतुलन एवं आत्मरक्षा कौशल की विशेष जांच की गई। बेल्ट टेस्ट में सूर्यास्त पांडे अभिज्ञान श्रीवास्तव अंकित सिंह सहित वरिष्ठ परिस्थितियों ने बच्चों का प्रशिक्षण  किया इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर इंजीनियर श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ऐसे आयोजन में छात्राओं में आत्मविश्वास इस अनुशासन और मानसिक उनके मजबूती के लिए आवश्यक है  टेस्ट में उत्तीर्ण आरोही पांडे श्रेया शुक्ला साहस जायसवाल को क्रमशःप्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान को डायरेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र एवं  यलो बेल्ट प्रदान किया इसी क्रम में अच्छत तिवारी अभय पांडे प्रतीक पांडे दिव्यांश कुमार यशस्वी आर्य शुक्ला तन्वी तिवारी शाहिनी सरोज राधिका तिवारी ज्योति पाल शुभीपाल आदि सफल विद्यार्थियों को येलो बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर प्रबंधक इंजीनियर आलोक शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि जूडो कराटे एक खेल नहीं बल्कि एक जीवन शैली है जो आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस प्रदान करता है इस मौके पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर आशुतोष पांडे, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।