PRATAPGARH NEWS: समीक्षा अधिकारी पद पर सफलता हासिल कर बेटी ने पिता के सपनों को गौरवान्वित किया है। सांगीपुर विकासखण्ड के रामनगर कोल मुस्तफाबाद निवासी स्व0 त्रियुगी नारायण पाण्डेय पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड हुए थे। स्व0 त्रियुगी नारायण पाण्डेय की पुत्री स्वाती पाण्डेय ने यूपीपीएससी की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर सफलता हासिल कर परिवार, क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाया है। धीरज पाण्डेय, नन्हें पाण्डेय, राहुल, प्रिया पाण्डेय, ऋषभ आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की।







