PRATAPGARH NEWS: जाने माने समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे स्व0 सतीश शुक्ल की बीसवीं पूण्यतिथि गुरूवार को यहां समारोहपूर्वक मनायी गयी। वहीं समाजसेवी की स्मृति में लालगंज सीएचसी एवं ट्रामा संेटर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने स्व0 सतीश शुक्ल के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रारंभ में स्व0 शुक्ल के छोटे भाई एवं नोती पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 नीरज शुक्ल ने स्व0 सतीश के सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। बतौर मुख्य अतिथि चिकित्साधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता ने कहा कि मानवीय सेवा सामाजिक सेवा का आदर्श है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख इं0 अमित सिंह पंकज ने कहा कि स्व0 सतीश ने युवाओं के अधिकार तथा समाज के कमजोर तपके की जीवन भर आवाज बुलंद की। विशिष्ट वक्ता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने स्व0 सतीश चन्द्र को कर्मयोद्वा कहा। अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि स्व0 सतीश का निर्भीक व्यक्तित्व सदैव अन्याय से संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से स्व0 सतीश को पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन स्व0 सतीश के पुत्र अंकुर शुक्ल ने किया। इसके बाद सीएचसी तथा ट्रामा संेटर में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए आयोजको ने स्व0 सतीश की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। आभार प्रदर्शन स्व0 सतीश के भाई एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव उज्वल शुक्ला ने वर्चुवल संबोधन में किया। इस मौके पर अधिवक्ता जितेंद्र कुमार तिवारी, अमितेश शुक्ला, दिलीप शुक्ला, रामभवन पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, लवकुश शुक्ला, सत्यम पाण्डेय, राहुल पाल, गोलू तिवारी, आकाश तिवारी, विपिन पाण्डेय, दिनेश सिंह, संजय द्विवेदी, सोनू मिश्रा, विनय पाण्डेय, मनीष शुक्ला, मान सिंह, शोभा पाण्डेय आदि रहे।







