Home उत्तर प्रदेश समाधान दिवस में चौरान्नवे शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण

समाधान दिवस में चौरान्नवे शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण

PRATAPGARH NEWS:  सम्पूर्ण समाधान दिवस में चौरान्नवे शिकायतों में अफसरो ने सात का निस्तारण कराया। लालगंज तहसील सभागार में हुए समाधान दिवस में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व सीओ आशुतोष मिश्र ने संयुक्त रूप से शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक के आने की सूचना पर अफसरो मे हडकंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद अफसरो के अन्यत्र जिले प्रस्थान करने की सूचना पर समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को राहत में देखा गया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की अटठावन, पुलिस इक्कीस, विकास छः, बेसिक शिक्षा एक, विद्युत पांच, आपूर्ति तीन की रहीं। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचने के लिए कहा। उन्होने लंबित शिकायतो के निस्तारण में लापरवाह अधिकारियों की सूची डीएम को भेजवाये जाने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर तहसीलदार गरिमा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालगंज आलोक कुमार, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र, लीलापुर प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र, अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता, ईओ इन्द्र प्रताप, खण्ड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा आदि रहे।