स्नातक निर्वाचन में मतदाता बढ़ाने का लिया संकल्प, जनता की समस्याओं पर भी हुई गंभीर चर्चा
KAUSHAMBI NEWS: मंगलवार को समाजसेवी संध्या शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य से मुलाकात की बैठक के दौरान डॉ. धर्मराज मौर्य ने आगामी स्नातक निर्वाचन को लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में जाकर अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण करवाना चाहिए, ताकि पार्टी को मजबूत जनाधार मिल सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसलिए शिक्षित वर्ग का सहभाग आवश्यक है।इस दौरान समाजसेवी संध्या शर्मा ने अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को जिलाध्यक्ष के समक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने समाज के आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी चर्चा किया जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहाकि इस सम्बन्ध में माननीय जी को अवगत कराया जाएगा और समाज केअंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति कोसमान और हक दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें शासन प्रशासन तक पहुँचाना ही उनका उद्देश्य है। इस पर जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मराज मौर्य ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और समाजसेवियों की भूमिका संगठन को और अधिक सशक्त बनाती है।समाज सेविका संध्या शर्मा समाज की सेवा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानती हूँ। हमारे क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता, सड़क और जल निकासी जैसी समस्याएँ हैं, जिनके समाधान के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूँ।भाजपा संगठन ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएँ पहुँचाने का कार्य किया है, और मैं भी इसी भावना के साथ जनता के बीच रहकर कार्य करती रहूँगी।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, और युवा जागरूकता को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता और समाजसेवी भी उपस्थित रहे इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा मौजूद रहे







