JALAUN NEWS: शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया यह पूरा आंदोलन महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना के नेतृत्व में हुआ उरई जिला कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया प्रदर्शन दौरान वोट गद्दी छोड़ के नारे लगातार गुंजते रहे सैकड़ों संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची वहां उन्होंने हंगामा करते हुए सरकार और प्रशासन पर मतगणना में धांधली कराने का आरोप लगाया कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एस आईआर और वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है उन्होंने साफ चेतावनी दी यदि सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन और बड़ा किया जायेगा प्रदर्शन कर रही रेश्मि पाल प्रदेश सचिव ने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता के भरोसे पर खड़ी है लेकिन अगर वोटो की चोरी होगी तो यह विश्वास टूट जायेगा
नूरी बानों ने कहा कि हर हाल में जनता के वोट की रक्षा करेंगे
प्रदर्शन कर रही महिला सभा अध्यक्ष कुसुम सक्सेना पारूल खरे मोहनी रावत विनीता वर्मा माया पाल पुश्पा चौहान कुसुम दुवे विमलेश यादव चुन्नी यादव मान्डवी निरंजन लक्ष्मी राजपूत केश कुमारी सन्नो ममता श्रीवास्तव नूरी बानों मालुदीन महेश शिरोमणि वेदप्रकाश यादव सुनील यादव विनोद राजू कठेरिया रेश्मि पाल प्रदेश सचिव जमालुद्दीन जिला महासचिव प्रताप यादव विवेक यादव शमीमुद्दीन सहित मौजूद रहे।







