FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक परिस्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्षपूर्ण और विवादों से भरा रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए राजनीति तक का सफर तय किया। आज भी उन्हें ऐसी शख्सियत के रूप में याद किया जाता है, जिनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में तमाम विषम परिस्थितियों का सामना किया और बाद में लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से राजनीति में अपनी पहचान बनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रीता प्रजापति, संगीता राज पासवान, देवेंद्र लोधी, अखिलेश सविता, हीरालाल साहू, असरार अहमद, चंद्रशेखर बेदी, राजबाबू यादव, अनिल यादव, गार्गीदीन बाजपेई, रईस खान, डॉ. अमित पाल, सुहैल खान हेमू, सुनील उमराव, नरेश उमराव, ज्ञान सिंह, धर्मपाल पटेल, अनूप यादव, कामता प्रसाद, रमेश लोधी, अजय चौधरी, शैलेन्द्र मिश्रा राजू, अरविंद सिंह यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, विमलेश पटेल, इरफान सिद्दीकी, अभिषेक उमराव, मयंक पटेल, गिरजा शंकर विश्वकर्मा, शोभित पाल, अब्दुल रशीद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







