FATEHPUR NEWS: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) के सैकड़ों किसान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर की अगुवाई में बुधवार को बहुआ उपकेंद्र का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए बहुआ उपकेंद्र के सारे फीडर में बिजली नहीं पहुंचने और बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए समस्याओं को दूर करने की मांग किया। खासकर ललौली फीडर से अढ़ावल, महना, महाखेड़ा जैसे गांवों को बिजली की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे बहुआ जेई कमल कुमार को किसानो ने पंचायत में बैठा लिया और अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहें। इस मौके पर बहुआ चौकी प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने किसानों को समझाया लेकिन अधिकारियों को बुलाने की मांग पर खबर लिखे जाने तक किसान धरने पर बैठे रहे हैं। इस मौके पर जिला महासचिव शिव भोला सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फौजिया खान, रामआसरे, पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, हिमांशु, संजय सिंह, गोरे सिंह, मुबारक खान, मुशीर खान सहित एक सैकड़ा किसान धरने पर बैठे रहे हैं।







