Home उत्तर प्रदेश सभी जीरो डोजर बच्चों को ढूंढकर उनका टीकाकरण कराये : सीएमओ

सभी जीरो डोजर बच्चों को ढूंढकर उनका टीकाकरण कराये : सीएमओ

KUSHINAGAR NEWS: बुधवार को  जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों का जीरो डोज बच्चों के टीकाकरण के उन्मुखीकरण के लिये कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यशाला में सभी अधिकारियों को समुदाय में छूटे बच्चों एवं टीकाकरण से मना करने वाले परिवारों के बच्चों को चिहिन्त/मोबेलाईज करा कर उनका टीकाकरण कराने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। जीरो डोजर बच्चे वे बच्चे होते है,जिन्हे जन्म से एक वर्ष तक कोई भी टीका नहीं लगा होता है। ऐसे बच्चों में गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ जाता है। ऐसे में इन बच्चों को ढूढकर इनके टीकाकरण के लिये कार्ययोजना बनाकर इनको टीकाकृत करना जरूरी होता है। इस कार्य के लिये जनपदकोगावी,यूनीसेफ,यू.एन.डी.पी. एवं डब्लू.एच.ओ द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीएम राव द्वारा अधिकारियो को निर्देषित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के सभी जीरो डोजर बच्चो को ढूढकर उनका टीकाकरण कराये टीकाकरण कार्यक्रम में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाय। ऐसे में कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटा ना रह जायें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.मुकेश यादव,मण्डलीय स्वास्थ्य समन्वयक यूनिसेफ विजेन्दर चौबे , यूनीसेफ जिला स्वास्थ्य समन्वयक शहबाज द्वारा कार्यशाला का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला में गावी सीएसओ विद्या भूषण, डीसीपीएम आनन्द माणि त्रिपाठी,वीसीसीएम सत्य प्रकाश द्विवेदी एवं ब्लाक से अधीक्षक, बीसीपीएम एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।