प्रत्येक बूथ पर लगाए गए10–10 पौधे
PRAYAGRAJ NEWS: पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार12 जुलाई को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के तहत प्रदेश भर में चलाए गए मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1225 बूथों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर दस दस पौधे रोपे गये। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल के बूथ संख्या 30 पर न्यू मेंहदौरी पार्क में मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व पार्टी पकारीकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इसी तरह विश्वविद्यालय, शिवकुटी, राजरूप पुर, प्रीतम नगर, भरद्वाज, वेणी माधव, खुल्दाबाद आदि मंडलों में मंडल व बूथ स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण से ही सब कुछ है। जीवन का अस्तित्व स्वच्छ पर्यावरण से ही संभव है और तब होगा जब हम वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करेंगे और साथ ही साथ उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।वृक्षारोपण अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न फलदार व छायादार वृक्ष रोपे गये। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर बढ़चढ़कर वृक्षारोपण किया। जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, विक्रम भदौरिया, महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, जिला मंत्री अजय सिंह, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, गया प्रसाद, मंजेश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर वृक्षारोपण किया।







