AURAIYA NEWS: अजीतमल में सफाई कर रहे युवक को अचानक सांप ने काट लिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को बोरी में बंद कर लिया। और सीएचसी अजीतमल ले आया। घायल युवक का डाक्टर ने इलाज शुरू किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी नरेश कुमार (40वर्ष) मजदूरी आदि करता है। रविवार को सफाई कर्मी होरीलाल, बतौर मजदूरी पर नरेश को खेतूपुर गांव लेकर गया। गांव में एक नाली की सफाई करते समय नरेश को कूडे में छिपे एक सांप ने पैर में काट लिया। युवक ने पैर झटका तो सांप अलग हुआ। नरेश ने डंडे के सहारे सांप को पकड़ लिया। और पास ही पडी एक बोरी में बंद कर लिया। अन्य सफाई कर रहे लोग उसे सीएचसी अजीतमल ले आये। डाक्टर ने सांप को देखकर उसका इलाज किया। कुछ देर आराम के बाद वह स्वास्थ्य होकर घर चला गया। चिकित्साधीक्षक डा. मनीष पुरवार ने बताया कि सभी साँप जहरीले नहीं होते हैं। अक्सर पानी और कूडे आदि में मिलने वाला सांप था। जो घायल युवक सांप को बोरी में बंद करके लाया था। सांप मर चुका था। घायल युवक को इलाज देकर घर भेज दिया गया है।







