Home उत्तर प्रदेश सपाइयों ने मनाई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती

सपाइयों ने मनाई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती

MIRZAPUR NEWS: सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में महर्षि वाल्मिकी की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके किये गये कार्यो के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने रामायण को लोक कथा के रूप में प्रस्तुत किया और उनका अहम योगदान रहा है। रामायण को एक लोक कथा के रूप में लिखकर भगवान राम को प्रत्येक व्यक्ति के मन में पहुंचाया है, हम सब को उनके दर्शन और सिद्धांतों से सीख लेनी होगी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के रचयिता हैं। वह आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो राम के जीवन के माध्यम से हमें सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता हैं। कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में सर्वप्रथम रामायण की रचना की। उन्हें सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्रों का भी पूर्ण ज्ञान था। उनके तप और साधना की महिमा महाभारत में भी वर्णित है। एक समय उनकी मुलाकात महान ऋषि नारद मुनि से हुई, जिनके उपदेशों से प्रेरित होकर उन्होंने गहन तपस्या की। मरा शब्द का जाप करते-करते, वह श्रामश् हो गया और इस प्रकार वह प्रभु की भक्ति में लीन हो गए। आज के परिवेश में महर्षि वाल्मिकी जैसे आदि कवि की रचनाएं मानवता और समाजिक विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, सुरेन्द्र पटेल, राजेश भारतीय, आदर्श यादव, संतोष गोयल, झल्लू यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, मेवालाल प्रजापति, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, रामराज यादव, उदित नरायन यादव, अमरेश सोनकर, लाल बहादुर यादव, विजय यादव, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।