Home आस्था सपा सरकार बनने पर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त: शिवपाल...

सपा सरकार बनने पर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त: शिवपाल यादव

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जब मिर्जापुर पहुंचे, तो उन्होंने भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता, और ’स्वच्छ भारत’ की बात करने वाली सरकार में पूरा शहर गंदा पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना, कचहरी और अन्य सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मिर्जापुर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान कियाउन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। शिवपाल यादव ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम करने और आम लोगों की समस्याओं को उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए समाजवादी पार्टी ने जो विकास कार्य किए हैं, उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाह रही है और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से जुटने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सिपाही है और संगठन की मजबूती में उसकी अहम भूमिका है। कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव के विचारों को सुनते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मिर्जापुर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी जी जगदंबा सिंह पटेल रोहित शुक्ला मुन्नी यादव आकाश यादव अजय पटेल अनीश खान कौशिक कुमार कनौजिया अशोक मिश्रा झल्लू यादव आदि मौजूद है रहे जगह-जगह हजारों कार्यकर्ता शिवपाल यादव का स्वागत किया.  स्वागत करने वालों में राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, विजय पटेल, मेवा लाल प्रजापति, आकांक्षा यादव, शिव शंकर यादव, अशोक यादव, आशीष यादव, सुरेंद्र पटेल शामिल थे।