Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस

सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस

सरकार पर जमकर बरसे समाजवादी नेता

PRATAPGARH NEWS: सपा ने आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस में  पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यको के अधिकारों को छीनने का सपा नेताओं ने लगाया आरोप. मीरभवन स्थित सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता बाल कुमार पटेल, रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल शांति सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए. अपने संबोधन में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सपा सरकार में बने ट्रामा सेंटर में आज तक डॉक्टर नहीं है बिल्डिंग धूल फांक रही है, सपा की नीति सभी को जोड़ने की रही है समाज के निर्बलों शोषितों वंचितों को मुख्य धारा में जोड़ना ही समाजवाद है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सपा के उन लोगों को नासमझ बताया जो सवर्णों पर अलग रुख अपनाते हैं, उन्होंने कहा कि समाजवाद की पृष्ठभूमि ही डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के साथ कपिल देव सिंह बृज भूषण तिवारी जनेश्वर मिश्रा जैसे लोगों ने रखी थी। इस अवसर पर रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा ने संविधान बचाने की इस लड़ाई में सभी से मतभेद भूल एक जुटता का आह्वान किया।