समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं डॉ एस पी सिंह पटेल
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद -झाँसी क्षेत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस. पी. सिंह पटेल को इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया है।वर्त्तमान एमएलसी डॉ मानसिंह यादव को सपा ने पुनः प्रत्याशी बनाया है। दस जनपदों क्रमशः प्रयागराज , कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झाँसी, ललितपुर जनपद में स्नातक शिक्षा प्राप्त वोटरों की संख्या लगभग 2लाख है।







