MIRZAPUR NEWS: सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट सभागार में गोड़ समाज ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदास दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इन वीरों में गोंडवाना (गढ़ा कटंगा) साम्राज्य के राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का नाम अमर है। राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान की पुण्य स्मृति में हर वर्ष 18 सितंबर को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, रामप्यारे गोंड़, धीरज गोंड़, मेवालाल प्रजापति, विरेन्द्र गोंड़, नीरज गोंड़, विकास गोंड़, शीला गोंड़ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।







