Home उत्तर प्रदेश सनशाइन क्लब ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद बेटी का कराया सम्मानपूर्वक विवाह

सनशाइन क्लब ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद बेटी का कराया सम्मानपूर्वक विवाह

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनूप बिन्दल की अध्यक्षता एवं संस्थापक अशोक अग्रवाल ‘काका’ के सानिध्य में, कार्यक्रम संयोजक अर्चना बिन्दल के संयोजन में एमपी नगर भगवन्तपुरा में किया गया।
इस अवसर पर भगवन्तपुरा निवासी सोनाली अहिरवार का विवाह समीपवर्ती गांव कलूथरा अंबाबाय निवासी अरविन्द के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। क्लब द्वारा कन्यादान लेते हुए नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान जैसे पलंग, अलमारी, ड्रेसिंग मेज, कुर्सी, स्टील किचन डिनर सेट, एलईडी टीवी सहित आर्टिफिशियल गहने प्रदान किए गए। साथ ही बेटी को चांदी की पायल, बिछिया एवं सोने की नथ पहनाकर पैर पूजन की परंपरा निभाई गई। कार्यक्रम में क्लब के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार नायक, कुलदीप पाल, मनोज सोनी, किशोरी लाल सहित संयोजक की पुत्रवधू तृप्ति बिन्दल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विवाह उपरांत बारातियों, घरातियों एवं रिश्तेदारों के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसकी समुचित व्यवस्था संयोजकों द्वारा की गई।
इस अवसर पर संयोजक अर्चना बिन्दल ने बताया कि सनशाइन क्लब भविष्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु लगभग 50 हजार रुपये तक का आवश्यक गृहस्थी सामान, पायल-बिछिया एवं सोने की नथ प्रदान कर कन्यादान लेने का संकल्प निभाता