Home उत्तर प्रदेश सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने की महिला जनसुनवाई

सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने की महिला जनसुनवाई

KAUSHAMBI NEWS: सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में महिला जनसुनवाई एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पेंशन, आवास, हैण्डपम्प, शौचालय, विद्युत एवं राशनकार्ड आदि सहित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 10 शिकायतों को तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सदस्य ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि विगत 03 माह में महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाय तथा अधिक से अधिक कैम्प लगाकर सभी छूटे हुये पात्र व्यक्तियों कोयोजनाओं से लाभान्वित किया जाय, जिससे आम-जनमानस तक सरकार द्वारा संचालित योजनायें पहुॅच सकें। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, क्षेत्राधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सहित अन्य सम्बन्घित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सदस्य ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र किया प्रदान
सदस्य ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र नान्देमई में बच्चों को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।