JHANSI NEWS: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत झांसी सदर विधानसभा के पांचों मंडलों में द्वितीय दिवस का कार्यक्रम प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हुआ। प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास कराया गया, जिससे उनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इसके उपरांत जलपान के बाद तृतीय सत्र शुरू हुआ। तृतीय सत्र से सप्तम सत्र तक वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के अंत में सप्तम सत्र के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
तृतीय सत्र में निवर्तमान महामंत्री नंद किशोर भीलवारे, क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, पूर्व सदस्य महिला आयोग कंचन जायसवाल तथा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। चतुर्थ सत्र में पार्षद नरेन्द्र नामदेव, पूर्व सदस्य महिला आयोग कंचन जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ओम बिहारी एवं जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया ने अपने विचार रखे। पंचम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ओम बिहारी भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, क्षेत्रीय सहसंयोजक आईटी सुरेंद्र विश्वकर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह ने संगठन की कार्यपद्धति एवं विविध विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। षष्ठम सत्र में क्षेत्रीय सहसंयोजक आईटी सुरेंद्र विश्वकर्मा, क्षेत्रीय सहसंयोजक सोशल मीडिया महिला मोर्चा अपर्णा दुबे, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया सुधाकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एवं जिला संयोजक आईटी हेमंत पांचाल ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं संगठनात्मक विस्तार के विषय में मार्गदर्शन दिया। सप्तम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, सदस्य पिछड़ा आयोग कुलदीप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह तथा क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग, निष्ठा और परिश्रम के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2027 में पुनः पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह, बबीना विधायक, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, संजीव अग्रवाल लाला, अमर सिंह कुशवाहा, मीनू राजावत, देवेंद्र दुबे, अखिलेश गुप्ता नीलू, अमित साहू, कपिल बिरसेनिया, अंकित राजा यादव, पलविंदर नंदा, आदर्श गुप्ता, प्रियांशु डे, शैलेंद्र परमार, चेतन ओझा, रंजीत साहू, पार्षद प्रदीप खटीक, मोहित पोरवाल, सुरेंद्र पाल, दीपा कुशवाहा, मुदित साहू, कमलेश परिहार, संदीप चतुर्वेदी, हेमंत खनताल, महीपत यादव, शुभम बनर्जी, भूपेंद्र सिंह, धीरज गोस्वामी, भरत सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे







