ग्रामीणों ने मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गनपा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर सत्तादल के एक नेता व उसके साथियों पर पूर्वजों द्वारा लगाए गए हरा पेड़ काटने का आरोप लगाया है, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता करते हुए धमकी भी दी गई है, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गनपा गांव के राम लखन , कौशिल्या, जलामति , निशा , मोना देवी , श्यामा देवी , राम आसरे , ननकी देवी , सोनी देवी , दिनेश , नत्थू , अजीत आदि लोगों ने रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में उनके पूर्वजों द्वारा लगाए गए हरे पेड़ो को सत्तादल के नेता द्वारा लगातार अवैध रूप से काटकर धराशाई कर दिया गया है, ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार की रात भी पेड़ काटा जा रहा था, जिसका विरोध करने पर नेता अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को गाली गलौच कर अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा और धमकी देने लगा। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







