Home उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना में मृत चौकीदार की पत्नी को थाना अध्यक्ष ने 50...

सड़क दुर्घटना में मृत चौकीदार की पत्नी को थाना अध्यक्ष ने 50 हजार कि मदद

PRATAPGARH NEWS: मृतक अशोक कुमार की पत्नी सुनीता देवी को थानाध्यक्ष ने सौंपा 50000 रुपए नकद का लिफाफा,बताते चले कि ग्राम रोर बाघराय के प्रधान शीला पाण्डेय, शशि पाण्डेय के प्रतिनिधि डा संतोष पाण्डेय एडवोकेट द्वारा जनता द्वारा प्रधान चुने जाने के उपरान्त से एक बस भेज कर स्वयं भी सहभागिता कर हर अमीर गरीब के जनाजे में कंधा देकर एव पुष्प अर्पित कर अन्तिम संस्कार को पूरा कराने को संकल्पित हैं,इसी क्रम में श्री पाण्डेय ने सूचना मिलते परिजनों से मिलकर ढ़ाढस बंधाया और कहा वैसे भी हमारा पूरा परिवार पूरे गांव के लोगों को अपना परिवार मानता चला आ रहा है, सुख और दुःख को अपना ही मानते हैं,हर सुख और दुःख की घड़ी में साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया l इसके अलावा प्रधान प्रतिनिधि बाघराय रोर डा संतोष पाण्डेय एडवोकेट ने उप जिलाधिकारी कुंडा, राजस्व निरीक्षक,लेखपाल से दूरभाष पर बात कर शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने का बात कही।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अशोक कुमार की मदद के बाबत समूचे बाघराय थाने के पुलिस स्टॉप ने दी नकद सहयोग राशि जो कुल मिलाकर अर्जित हुए 50000 रूपये नकद धनराशि का लिफाफा मृतक की पत्नी सुनीता सौंपा। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष ने बताया कि  सड़क दुर्घटना में शामिल टेम्पो चालक की  पहचान हो चुकी हैं जल्द गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जाएगी थानाध्यक्ष बाघराय के मुताबिक बाघराय पुलिस अपने परिवार के सदस्य मृतक चौकीदार अशोक कुमार उर्फ बबलू के साथ संवेदना है ,मृतक के परिवार की पुलिस के दृष्टिकोण से पूरी मदद होगी सनद रहे कि सड़क दुर्घटना में हुई चौकीदार की दर्दनाक मौत के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता भी पहुंची गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य हो कि मृतक चौकीदार अशोक कुमार का शव अभी मोर्चरी हाउस से नहीं पहुंचा है घरनइसके पूर्व ही रिश्तेदारों समेत आस पड़ोस के लोगों की खासा भीड़ जमा है।