प्रातःकाल एक्सप्रेस
वाराणसी।देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षित एवं सकुशल नौकायन हेतु आज गुरूवार को अपराह्न में कोतवाली सर्किल क्षेत्र के नमो घाट, राजघाट व प्रहलाद घाट पर सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के द्वारा जल पुलिस,थाना प्रभारी आदमपुर, चौकी प्रभारी आदमपुर के साथ ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से नशा करने वाले नाविको को चेक किया गया तथा नौका विहार के दौरान सवारियों को लाइफ सेविंग जैकेट नहीं देने वाले नाविकों को चेतावनी व उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।






