Home उत्तर प्रदेश सकिपा की मासिक बैठक में किसानो के राजनीतिक अधिकार और उत्थान को...

सकिपा की मासिक बैठक में किसानो के राजनीतिक अधिकार और उत्थान को लेकर हुई परिचर्चा

जाति धर्म में विभाजित कर किसानो के राजनैतिक अधिकारो का हनन कर रहे हैं किसान विरोधी दल:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी की मासिक बैठक बुधवार एक जुलाई को अपने निर्धारित समय 11 बजे से जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान के परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसानो के राजनीतिक अधिकार और उत्थान को लेकर परिचर्चा हुई। साथ ही किसानो के राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक उत्थान को लेकर चिंतन किया गया। मासिक बैठक के प्रारंभ में भारत माता की प्रतिमा पर पार्टी नेता अजय सोनी ने माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्जवलित कर नमन किया। इसके बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत आए हुए तमाम लोगों ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार साझा किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया और जिले की तीनों सीटों से पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि तमाम किसान विरोधी दल किसानो को जाति धर्म में विभाजित कर उनके राजनैतिक अधिकारो का हनन कर रहे हैं। आगे कहा कि किसान विरोधी दल किसानो को उनका राजनीतिक अधिकार नहीं देना चाहते। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि अब किसानो के राजनैतिक अधिकारो का हनन नहीं होने जाएगा। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी सर्व समाज और सर्वधर्म की पार्टी है। आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समर्थ किसान पार्टी सभी समाज का सम्मान रखेगी और जाति धर्म से उपर उठकर क्षेत्र के विकास और लोक कल्याण के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर राजवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर राधा कृष्ण शुक्ल, संजय तिवारी, इन्द्रनाथ तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, मनीष मिश्र, गोविंद सोनी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।