PRATAPGARH NEWS: जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के मत्तुपुर बोझि घाट पर अभी कुछ देर पहले सई नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नदी के किनारे शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक की पहचान अन्तू थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव निवासी श्याम लाल वर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ समेत भारी पुलिस बल द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।







