Home उत्तर प्रदेश संविधान हैं पीडीए की ताकत और संजीवनी: सपा

संविधान हैं पीडीए की ताकत और संजीवनी: सपा

संविधान हैं पीडीए की ताकत और संजीवनीरू सपा
समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया पीडीए पर चर्चा का कार्यक्रम

BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को पीडीए पर चर्चा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानपार्षद सदस्य आशुतोष सिन्हा मौजूद रहें। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।। इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों की मंशा बाबा साहब के संविधान को बदलने की है। भाजपा जितना ताकतवर होगी। संविधान पर उतना बड़ा हमला करेंगी। देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और खुशहाली के लिए बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों व महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाया। संविधान पीडीए की ताकत और संजीवनी है। सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड रही है। उन्होंने कहा कि सपा लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का मुकाबला करेगी। सपा देश की इकलौती पार्टी है। जिसके नाम में वहीं समाजवाद है जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में है। विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया तानाशाही है। किसान अपने फसलों के लिए न्युनतम समर्थन मूल्य, नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं। बढ़ती मंहगाई से देश के गरीब व मजदूर परेशान हैं। लेकिन भाजपा सरकार में बैठे लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है। वह जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, जावेद अंसारी, महबूब आलम, घनश्याम यादव, इम्तियाज अंसारी व अयूब अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।