KAUSHAMBI NEWS: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा विजय कुमार सिंह की पदोन्नति देते हुए उन्हें निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद पर नियुक्त किया है । बताया जाता है कि विजय कुमार सिंह 1994 से कार्यरत हैं, इन्होने 2006-16 तक मध्यस्थता एवं समझौता केंद्र के प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। इनकी पदोन्नति पर रूपेश कुमार उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव, संजय शर्मा एवं राजेश श्रीवास्तव संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव , विपिन बिहारी पांडेय मुख्य स्थाई अधिवक्ता , प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह ने हर्ष ब्यक्त किया है।







