Home उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि निदेशक के खिलाफ लामबंद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक के खिलाफ लामबंद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) संयुक्त कृषि निदेशक के अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लामबंद कर्मचारियों ने सोमवार को उप निदेशक कृषि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित कर्मचारियों ने संयुक्त कृषि निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) दीपक चौधरी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रर्दशन के दौरान कर्मचारियों ने कहां कि अधिकारी कार्यालय में महिला कर्मचारियों पर बगल में बैठने का दबाव बनाते हैं, जिससे कार्य का माहौल खराब हो रहा है।संयुक्त कृषि निदेशक के व्यवहार से कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं और कार्यालय में काम करना मुश्किल हो गया है। उत्पीड़न से परेशान कर्मचारियों ने कैंपस में प्रदर्शन के बाद उप निदेशक कृषि को ज्ञापन सौंपकर कर दीपक चौधरी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।