मृतक फाइल फोटो
AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला फिरोज नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी युवक को फांसी के फंदे से जब तक नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। अजीतमल कस्बे के मुहल्ला फ़िरोज़ नगर निवासी सुमित नारायण चौबे, का बड़ा पुत्र नीरज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली रहता है। दूसरा पुत्र पंकज भी दिल्ली में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी विनीता व पुत्र अंश और विष्णु घर पर रहते हैं। तीसरा पुत्र संतोष (35 वर्ष) भी घर पर रहता है। कुछ काम न करने को लेकर आये दिन पत्नी कंचन का विवाद होता था। बीते तीन महीने पहले संतोष की पत्नी कंचन, अपने ढाई वर्षीय पुत्र शिव को लेकर अपने मायके ग्राम गिनौली थाना अछल्दा चली गई थी। चौथा/सबसे छोटा पुत्र आशीष भी अजीतमल घर में रहता है। सुमित दो दिन पहले किसी रिश्तेदारी में गये थे। घर में पंकज की पत्नी विनीता, उसके पुत्र अंश और विष्णु, एक कमरे में लेटे थे। दूसरे कमरे में आशीष सो रहा था।तीसरे कमरे मे संतोष लेटा हुआ था।बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक संतोष अपने कमरे से नहीं निकला, तो विनीता ने उसके कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर देखा। तो उसकी चीख निकल गई। पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे का फँदा गले में डालकर वह लटका हुआ था। उसी कुंडे में एक पतली सी प्लास्टिक की रस्सी भी लटकी हुई थी। स्वजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को नीचे उतारा। उसके पिता व पत्नी के घर वालों को सूचना भेजी गयी। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।







