Home उत्तर प्रदेश संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव,परिजनों ने लगाया...

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

736
1

सोनभद्र-शक्तिनगर थाना अंतर्गत अंबेडकर नगर में मंगलवार की रात एक विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि किरण देवी पति निखिल भारती की उम्र लगभग 28 वर्ष जो की 9 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी हुआ था जो कि मंगलवार की रात में आपसी अनबन के कारण महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।वहीं परिजनों का आरोप है कि हमारे दमाद द्वारा आए दिन झगड़ा कर रहे थे।जो कि 2 दिन पहले ही शक्तिनगर पुलिस जाकर समझौता भी किया था‌। मंगलवार की रात में लगभग 12:00 बजे फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी।