PRATAPGARH NEWS: संदिग्ध दशा में युवती की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। उदयपुर थाना के शीतल सिंह का पुरवा निवासी शब्बीर उर्फ वीरू की बीस वर्षीया पुत्री मुस्कान रविवार की शाम करीब सात बजे कमरे मे दुपटटे से गले में फंदा लगा लिया। मां रूबीना बाजार गयी थी। वहीं भाई मवेशी चराने घर से निकला था। देर शाम मृतका की मां घर लौटी तब कमरे मे बेटी को फंदे से झूलता देख दंग रह गयी। वहीं सूचना पर भाई पहुंचा तो वह भी बिलख पड़ा। जानकारी मिलने पर उदयपुर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। मृतका का पिता सांगीपुर बाजार में कपड़े की सिलाई करता है। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।





