JALAUN NEWS: बुधवार को नवमीं दिन जालौन रोड स्थित श्री हरि होटल के आगे वाली में समाजसेवी संजय साहनी के आवास पर बने मां दुर्गा जी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तगणों महिलाओं, पुरुषों व कन्याओं ने पहुंच कर मां दुर्गा के दर्शन कर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।मां दुर्गा माता का भंडारा में संजय साहनी, संजीव साहनी, सुमन साहनी, श्रेता आनंद, मनीष साहनी, डिंपल, हर्षित सेंगर, प्रवीण, विशाल सिंह सेंगर, कौशल, गोविंद दुबे सहित अन्य लोगों का भंडारे में सहयोग रहा।







