SANGRAMGARH NEWS: संग्रामगढ़ पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पहली घटना 12 जुलाई 2026 की है। थाना क्षेत्र के ग्राम भीटरी निवासी वादिनी अशोगा ने तहरीर देकर बताया था कि देर रात तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए और बक्से में रखा मंगलसूत्र, पायल तथा बिस्तर के पास रखा मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान आहट होने पर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सामान लेकर फरार हो गए। इस मामले में थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सना बानो पत्नी मा कुरैशी उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है वह मूल रूप से थाना उदयपुर क्षेत्र के कुरैशी का पूर्व रहा टिकट का निवासी है तथा वर्तमान में ग्राम रामपुर बावली थाना लालगंज में रह रहा है। संग्रह पुलिस । महिला। आरोपी सनाबानो पत्नी मोनू कुरैशी। होगी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।







