MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) 12 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, मिशन कंपाउंड पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन के लिए राजस्थान की राज्य मंत्री संगीता बेनीवाल ने कहा कि एक-एक व्यक्ति से रूबरू होकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बूथ स्तर पर संगठन सृजन करने एवं जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक-एक केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं प्रदेश के पर्यवेक्षक पहुंचकर संगठनात्मक संरचना की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय कांग्रेस संगठन को जमीन पर लाने के उद्देश्य से मुझे भी मिर्जापुर जैसे महत्वपूर्ण जिले का ऑब्जर्वर हाईकमान द्वारा बनाकर भेजा गया है। संगठन सृजन के लिए छः दिवसीय भ्रमण कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ, ब्लॉक एवं जिले का संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। 12 अगस्त से 16 अगस्त तक जिले के 12 ब्लॉक, एक नगर पालिका परिषद, दो नगर पालिकाओं एवं एक नगर पंचायत में कांग्रेस संगठन सृजन का मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। संगीता बेनीवाल ने कहा कि मिर्जापुर जिले में हमारी एवं प्रदेश से आए पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी है कि अब जो कांग्रेस संगठन सृजन किया जाए, उससे मिशन 2027 के लिए संगठन सृजन संजीवनी बूटी साबित होगा। कांग्रेस पार्टी की यही मंशा है। उसी मंसूबे को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस का यह संगठन सृजन आरंभ किया गया है, जो तभी कामयाब हो सकता है जब जिला, ब्लॉक, बूथ स्तर तक हमारे कांग्रेस के लोग अपनी-अपनी जवाबदेही महसूस करेंगे। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर कमलेश ओझा, करमचंद बिंद, जितेंद्र पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक, उर्स राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, रमेश चंद्र प्रजापति, पप्पू, कांग्रेस नेता सुधाकर, गिरीश त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला, चुनमुन, शशि भूषण दुबे, पथिक, गुलाबचंद पांडे, जगदीश्वर दुबे, राजधर दुबे, शकील अहमद, अमर दुबे, जफर इकबाल, अफसर अली, जनार्दन पाठक, राधा बिंद, अर्चना चौबे, विधि सिंह, रामनाथ दुबे, आनंद त्रिपाठी, अंशु पांडे, जनार्दन पांडेय, रवि शंकर तिवारी, रितेश मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्त, अखिलेश सिंह, मुन्ना मिश्रा, मनीष दुबे, तैयब मंसूरी, द्वारिका पाल, कुंज बिहारी उपाध्याय, संतोष यादव, सिराज अहमद, डॉ. दिनेश चौधरी, शाश्वत पांडे, अबरू निशा, रामपूजन सिंह, विवेक सिंह, जैकी कोल, इमरान खान, कमर शाही, विजय दुबे पहाड़ी, कपिल सोनकर, शिव शंकर पांडे, अशोक भारती, संतोष, उमर, रोशन अंसारी, आकाश सोनकर, छवि राजपाल, गुलाब मिश्रा, अशोक पटेल, बब्बू पाठक, कन्हैयालाल पाठक, डिंपू यादव, राजू भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







