PRATAPGARH NEWS: संगठन सृजन अभियान को लेकर शुक्रवार को यहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मण्डल एवं न्याय पंचायत इकाई कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटी को सक्रिय किये जाने के साथ मतदाता सूची को लेकर पारदर्शिता पर मंथन किया गया। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं को सतर्क एवं सावधान रहना होगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता ग्रामीण संवाद कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा यहां संचालित विकास योजनाओं पर लोगों को जागरूकता प्रदान करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र ने मण्डल एवं न्याय पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान की मजबूती पर जोर दिया। बैठक का संयोजन ब्लाक प्रमुख इं0 अमित सिंह पंकज व संचालन रामू मिश्र ने किया। इस मौके पर रामचंद्र तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, फूलचन्द्र पाण्डेय, भइयाराम तिवारी, श्रीराम वर्मा, राजू पाण्डेय, शिव बहादुर सरोज, संजय पाल आदि मौजूद रहे।







