Home उत्तर प्रदेश संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को...

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर संघर्ष की भरी हुंकार

एआईसीसी के पर्यवेक्षक ने पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाए जाने का किया आहवान
PRATAPGARH NEWS: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत गुरूवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के रामपुर संग्रामगढ़ एवं सांगीपुर ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय मंथन हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुई इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय किये जाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में पार्टी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। एआईसीसी के पर्यवेक्षक प्रमोद सहवाग ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की धार तेज बनाए रखने को कहा। उन्होने रामपुरखास को लगातार कांग्रेसी गढ़ बनाए रखने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना के द्वारा जारी विकास कार्यक्रमों को सफलता का सेहरा दिया। पीसीसी कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने भी बैठकों मंे संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कार्यकर्ताओं की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। बैठक का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने संगठन की सफलताओ व संघर्ष पर प्रकाश डाला। रामपुर संग्रामगढ़ की बैठक क्षेत्र के लाला का पुरवा स्थित राजाराम यादव इण्टर कालेज में हुई। यहां बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष एवं जिपंस लालजी यादव तथा संयोजन पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने किया। वही सांगीपुर के गांधी इण्टर कालेज में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव ने किया। संचालन प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल ने किया। इस मौके पर लालजी पटेल, रविशंकर शुक्ल, माता प्रसाद पाण्डेय, माताफेर पाल, पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, जिपंस रघुनाथ सरोज, रामबोध शुक्ला, अरविंद मिश्रा, शिवकुमार साहू, राजकुमार तिवारी, आनंद सिंह, कृष्ण त्रिपाठी, राधा उपाध्याय, अनिल तिवारी, दिलीप मिश्रा, आचार्य विद्याधर पटेल, निसार अहमद, राजू मिश्र आदि रहे।