JHANSI NEWS: श्री श्री 1008 बिहारी जू महाराज अखिल भारतीय लखेरा समाज मंदिर, वाजपेईपुरा मऊरानीपुर में 8 मार्च (रविवार) को दोपहर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। विशेष रूप से सजातीय वधुओं से निवेदन किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाएं। कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय लखेरा समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश लखेरा (रानीपुर) द्वारा दी गई। उन्होंने समाज के लोगों से होली मिलन समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।







