Home उत्तर प्रदेश श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर करपात्री सेवा संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर करपात्री सेवा संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: श्रावण माह में कांवड़ियो की सुरक्षा तथा सुविधाओं को लेकर स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने तहसीलदार गरिमा वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को करपात्री जी सेवा संस्थान की ओर से डीएम को संबोधित ज्ञापन में कालाकांकर मार्ग को घुइसरनाथ धाम तक आस्था पथ घोषित किये जाने की मांग उठाई गयी है। वही ज्ञापन में सावन माह में धाम के लिए जाने वाले मार्गो पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग उठाई गयी। वहीं ज्ञापन में कालाकांकर मार्ग पर बने गडढो के समतलीकरण की भी मंाग उठाई गयी है। ज्ञापनदाताओं का नेतृत्व संस्थान के राष्ट्रीय सचिव राकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय, लालता प्रसाद पाण्डेय, सुमित त्रिपाठी वत्सल, सिंटू मिश्र, सुरेश मिश्र मदन, रवि शुक्ला, आदित्य नारायण मिश्र, प्रेम मिश्रा आदि मौजूद रहे।