KUSHINAGAR NEWS: कसया क्षेत्र के ग्राम सभा शामपुर हतवा टोला छोटका पिपरा में स्थित बाबा बउधनाथ स्थान पर श्रावण के पहले सोमवार को बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव,ॐ नमः शिवाय के जयकारे के साथ जल चढ़ा कर पूजा-अर्चन किये और कुछ श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कराया। यहां के पुजारी मनोज गिरी ने बताया कि यह शिव लिंग जमीन से निकला हुआ है यहां पर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है, जिसके कारण हर वर्ष श्रावण माह में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्र के श्रद्धालु इस स्थान का विशेष महत्व देते हैं यहां पर रुद्राभिषेक और पूजा पाठ क्षेत्र के लोगों द्वारा कराया जाता है।







