Home उत्तर प्रदेश श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

PRATAPGARH NEWS: मौर्य सभा के महासचिव रहे सूर्य बली मौर्य के निधन पर जोगापुर स्थित एक पैलेस में सोमवार की शाम 5:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ‌। यहां पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाज में डा सूर्यबली मौर्य का योगदान को भुलाया  नहीं जा सकता है। संगठन में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली उसका निर्वहन उन्होंने पूरे समर्पण के साथ किया।वह मौर्य सभा के महासचिव के पद पर भी रहे, उन्होंने संगठन के प्रति भी बेहतर कार्य किया।उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।भोर में उनका निधन हो गया था वह 79 वर्ष के थे। करीब एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मौर्य सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिव मूर्ति लाल मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन मौर्य और उनके पुत्र अजय प्रसाद मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।