Home उत्तर प्रदेश शोभित विश्वविद्यालय में आदर्श शिक्षक दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

शोभित विश्वविद्यालय में आदर्श शिक्षक दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

SAHARANPUR NEWS: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में शिक्षक दिवस को आदर्श शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवंम हमारी संरक्षिका परम आदरणीय श्रीमती आदर्श विजेंद्र जी के जन्म दिवस को आदर्श शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस वर्ष आदर्श शिक्षक दिवस का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा विश्व शांति को यज्ञ का आयोजन भी किया गया। उसके तत्पश्चात मेडिकल कैंपस में “एक पेड़ माँ के नाम” के रूप में खाली पड़े परिसर में औषधिय पौधों के साथ-साथ छाया एवं फलदार पौधे आरोपित किए गये। सेमिनार हॉल में स्नेहमयी माँ श्रीमती आदर्श विजेंद्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए, जिसमे उनकी शिक्षाओं और प्रेरणाओं को याद करते हुए एक विशेष विषय “राष्ट्र निर्माण में एक माँ की भूमिका” पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमे कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, प्रो.(डॉ.) मदन कौशिक, प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार व राजीव उपाध्याय यायावर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं परम आदरणीय  आदर्श विजेंद्र जी को याद करते हुए अपने विचार प्रकट किये। सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने “स्नेहमयी माँ और शिक्षक” थीम पर अनेक शानदार प्रस्तुतियाँ दी, जिसमे कवितायें व अनेक गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई, जिनमे कशिश, खुशी, मशूदा, स्नेहा, सुल्तान, पायल, दिव्या, मुसैतिर, रुचि, दिव्यांशु, समरीन आदि छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम संचालन छात्रा ईरम व ज़ोया द्वारा किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) विकास शर्मा, प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान, प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा, डॉ. सोमप्रभ दुबे, डॉ. उस्मान खान, डॉ. शिवानी, डॉ. नवीन, अनिल जोशी, अजय शर्मा वित्त-लेखा अधिकारी जसवीर सिंह, नितिन कुमार पुष्पेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।