PRATAPGARH NEWS: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का एक दल रविवार को शैक्षिक भ्रमण पर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। ब्लाक लालगंज के गौखड़ी समेत तीस परिषदीय विद्यालय के कुल साठ मेधावी बच्चों का एक दल रविवार की सुबह दो बसों से एक्स्पोज़र विजिट में प्रयागराज रवाना हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों के दल को रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण में बच्चे वहां तारामंडल में तारों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। वहीं संग्रहालय का अवलोकन कर ऐतिहासिक व पुरातात्विक वस्तुओं के बारे में जानेंगे। इस मौके पर एआरपी ऋषि द्विवेदी, मंत्री विष्णु सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, पंकज मिश्र, मनीष पांडेय, विशाल सिंह, आशा रानी, संजय कुमारी, रामपाल, कमलेश, अशोक, रामचंद्र, पन्ना लाल, मनोज, अश्वनी, विजय, सचिन आदि शिक्षक मौजूद रहे।







