स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य: आरिफ सिद्दीकी
BHADOHI NEWS: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल की जयंती मंगलवार को ज्ञानपुर स्थित शहीद शीतल पाल तिराहे पर काफी संख्या में समाजवादियों ने पहुंचकर मनाई। सपाइयों ने उनके प्रतिमा पर फूल माला पहना कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही उनके योगदान की चर्चा की। कहा कि1857 की क्रांति में जिले के पाली में अंग्रेज अफसरों को मारे जाने में शीतल पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री सिद्दिकी ने कहा कि उन्होंने देश की आज़ादी में अंग्रेजो से लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए आज उसी का नतीजा है कि हम भारतीय खुली हुई हवा में सांस ले रहे हैं। कहा आज उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के लोग हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी आवाज को उठाने का काम किया जा रहा है। कहा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। विधायक मधुबाला पासी ने कहा स्वतंत्रता सेनानी शहीद शीतल पाल की जीवन हमेशा संघर्षों में गुजरी। उन्होंने देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसे आज महसूस की जा रही है। सपा के पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की देन है जो आज हमें आज़ादी मिली है। कहा देश के वीर सपूतों ने अपनी जानो को कुर्बान कर देश को आज़ाद कराया, हम अपने देश के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मधुबाला पासी, प्रो0 बी0 पांडेय, प्रदीप यादव, ओमप्रकाश यादव, बच्चन पाल, सोहन पाल, रामयज्ञ पाल, महेश पाल, उमेश बिंद, बैधनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।






