VARANASI NEWS: शिवपुर थाना क्षेत्र इंदपुर स्थित कांशीराम आवास कालोनी के पीछे जंगल में काफी दिनों से चल रहे ऑनलाइन जुए के खेल का रविवार को एसओजी द्वितीय की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने संचालक- मैनेजर सहित 6 लोग जिसमें कैंट थाना क्षेत्र सदर बाजार निवासी हेमंत कुमार व नदेसर निवासी शैलेन्द्र कुमार सोनी, शिवपुर थाना क्षेत्र इंदपुर स्थित काशीराम आवास कालोनी निवासी अफरोज, जवाहिर गोंड,नथुनी प्रसाद, गिलट बाजार निवासी मदन यादव को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक,बहुत लंबे समय से यहां भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के जरिए प्रतिबंधित ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जा रही थी। एसओजी-2 ने गुप्त रेकी कर पुख्ता जानकारी जुटाई और मौके पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान ऑनलाइन लॉटरी खेलते हुए 6 लोग रंगे हाथों पकड़ लिए गए।डीसीपी अपराध सरवणन टी. ने बताया कि आरोपियों के पास से 5,731 रूपये नकद और 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। संचालक के मोबाइल में भाग्यलक्ष्मी एप चालू अवस्था में मिला हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं जंगल में जुआ खेलवाने वाले अन्य शातिर अभी पुलिस की सक्रियता के कारण मौन साधे गए हैं। सूत्रों की माने तो जुआड़ीयों को संरक्षण देने और ब्याज पर पैसा देने वाले कुछ लोग मौके से दूर होकर रेकी कर रहें थे।जो फरार हो गए, इन सभी लोगों का भी नाम, पता, मोबाईल नंबर गोपनीय तरीके से पता करके इनको भी बेनकाब किया जाएगा और सलाखो के पीछे भेजनें की तैयारी तेज हो गईं हैं। सूत्र तो यह भी बताते हैं की यहां आफ लाइन जुआ भी कई वर्षो से खिलवाया जा रहा हैं। जिसमें स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध हैं। कारण साफ हैं की जब एसओजी – 2 टीम ने छापेमारी करके जुआड़ियों को पकड़ा हैं तो यह कैसे सम्भव हैं की भला स्थानीय पुलिस चैकी -थाने को पता नहीं रहा होगा। फिर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई अब तक क्यों नहीं किया।







