BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) शिवगढ़ धाम मंदिर और तालाब के किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण तथा घाट के सौंदर्याकरण कार्य का शिलान्यास पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिवगढ़ धाम मंदिर क्षेत्र का एक प्राचीन और आस्था का केंद्र है, जहां सावन माह में दूर दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर और तालाब किनारे दीवार और घाट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 30 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर का सौंदर्य भी बढ़ेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी और नगर पंचायत गैंसड़ी के अध्यक्ष प्रिंस वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।







