शिव महापुराणा कथा में भगवान की महिमा सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रद्वालु
PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के घुइसरनाथ रोड स्थिति राधा मोहन मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा में रविवार को व्यास पीठ से भगवान शंकर की महिमा का गुणगान हुआ। कथा व्यास प्रयागराज से पधारे स्वामी सम्पूर्णानन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही सृष्टि के रचयिता हैं और वही इसके पालक भी है। उन्होने कहा कि भगवान शिव के मंत्र जाप से जीवन में आने वाले संकट का भी समाधान हो जाया करता है। स्वामी सम्पूर्णानन्द जी ने कहा कि शिव की उपासना करने वाले व्यक्ति को जीवन का भय कभी नही सताया करता। उन्होने कहा कि सच्चे मन से महादेव का स्मरण सर्व फलदायी है। उन्होने बताया कि माॅ पार्वती का नाम स्मरण कर शिव की पूजा का पुण्य दोगुना हो जाया करता है। वही उन्होने बताया कि भगवान गणेश स्वयम मंगलप्रदाता हैं । कथा व्यास ने बताया कि शिव की उपासना में ही भक्ति की पूर्णता है। कथा में भगवान का स्तुति गान सुनकर शिव भक्तों को हर हर महादेव के जयघोष मे भी मगन देखा गया। कथा के संयोजक समाजसेवी रामलखन जायसवाल व मीरा ने व्यास पीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन सहसयोजक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चैहान ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सर्वजीत गुप्ता, राकेश गुप्ता, छोटे लाल सरोज, विकास मिश्र, निरजंन प्रकाश तिवारी, श्रीपाल सिंह, डाॅ0 रमाशंकर शुक्ल, पप्पू तिवारी, दारा सिंह, आशीष कौशल, शिव कुमार जायसवाल, मोती लाल जायसवाल, रामजी जायसवाल, कैलाश नाथ जायसवाल, प्रतिभा, पूनम, सोनी, रंगानी, विजय नाथ आदि रहे।







