Home उत्तर प्रदेश शिक्षामित्रों को बड़ी सौगातरू अब मिलेगा ₹18 हजार मानदेय

शिक्षामित्रों को बड़ी सौगातरू अब मिलेगा ₹18 हजार मानदेय

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में दिया डेमो चेक, 2800 से अधिक शिक्षामित्रों को लाभ
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को बड़ी राहत देते हुए उनका मानदेय बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह कर दिया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है। इसी के तहत प्रयागराज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लाभार्थी शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर योजना का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। गौरतलब है कि वर्ष 1999 में लागू शिक्षामित्र योजना के तहत प्रदेश में लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्र नियुक्त किए गए थे। प्रयागराज जनपद में वर्तमान में 2834 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। पहले इन्हें ₹3,500 मानदेय मिलता था, जिसे 2017 में बढ़ाकर ₹10,000 किया गया और अब 2026 में इसे बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया गया है। कार्यक्रम में 27 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के सम्मान और उनकी भूमिका को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जाए कि अभिभावकों का भरोसा और मजबूत हो। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ हर्षिका सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।