Home उत्तर प्रदेश शिक्षा से आत्मनिर्भरता का संकल्प, रैली से गूंजा ‘स्कूल चलो’ अभियान

शिक्षा से आत्मनिर्भरता का संकल्प, रैली से गूंजा ‘स्कूल चलो’ अभियान

KAUSHAMBI NEWS: नए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल के शुभारंभ पर खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हिना सिद्दीकी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कसिया पूर्व से ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेकर अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों से नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र है और यह हर बच्चे का अधिकार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कासिया पूर्व प्रथम व द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय कसिया पूर्व प्रथम व द्वितीय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘हम सब का एक ही नारा, शिक्षा है अधिकार हमारा’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर अनुराधा वर्मा, आलोक द्विवेदी, मारुति नंदन त्रिपाठी, सरिता सिंह, अमित सिंह, फिरदौस फातिमा, ममता सिंह, ज्योत्सना सिंह, शालिनी, अर्चना भारती, राजकुमार वर्मा, राजकेसर, कुलदीप, सुनील सिंह सहित समस्त शिक्षक-स्टाफ व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।