Home उत्तर प्रदेश शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे गंभीर मुद्दों को अपने एजेंडे में प्रमुखता...

शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे गंभीर मुद्दों को अपने एजेंडे में प्रमुखता से करेंगे शामिल :मानसिंह यादव 

JHANSI NEWS: ग्राम अमरपुर के हनुमान मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमे अतिथि बीकेडी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मानसिंह यादव ने हनुमान जी के दर्शन कर सभी के लिए उज्जवल भविष्य व स्वास्थ कि कामना की . इसके उपरांत छोटी छोटी कन्याओ को भंडारे का प्रसाद खिलाया. बताते चले कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मानसिंह यादव राजपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य कि समाजवादी पार्टी से दावेदारी कर रहे है. और लगातार क्षेत्र में जाकर लोगो से मिलकर वहाँ कि समस्याओं से रूबरू हो रहे. और आश्वाशन दे रहे कि चुनाव में विजयी होने के उपरांत ग्रामीणों कि हर समस्याओं का समाधान होगा. वही जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार मानसिंह यादव का कहना है कि शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं और ग्रामीण पलायन जैसे गंभीर मुद्दों को अपने एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किया है. वे मानते हैं कि अगर गांवों में अच्छे स्कूल, रोजगार के अवसर और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो पलायन जैसी समस्याओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है. भाषणों और जनसभाओं में भी इन मुद्दों पर चर्चा देखने को मिल रही है. वही ग्रामीणों का कहना है कि जहां पहले बुजुर्ग या अनुभवी नेता चुनाव मैदान में उतरते थे, वहां अब युवा चेहरा मानसिंह यादव जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा हैं. यह परिवर्तन न केवल सामाजिक सोच को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में भी एक नई उम्मीद पैदा करता है।