Home उत्तर प्रदेश शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का योगदान अप्रतिम

शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय का योगदान अप्रतिम

गांधी इंटर कालेज सांगीपुर में समारोह पूर्वक मनाई गई महामना की जयंती

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर से गांधी इंटर मीडिएट कालेज में शिक्षा मनीषी एवं पूर्व सांसद स्व0 पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती रविवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल ने महामना पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय के चित्र पर  माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल ने कहा कि स्व0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई। उन्होने कहा कि शिक्षा तथा समाज व राष्ट्र के प्रति उनकी सेवायें आदर्श है। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मेधा के द्वारा आज जो सफलता का कीर्तिमान बनाया जा रहा है वह स्व0 उपाध्याय के दूर दृष्टि के चिंतन का सुखद परिणाम है। संचालन वरिष्ठ शिक्षक कृष्णदेव दुबे ने किया। इस मौके पर रामबोध शुक्ल, डॉ0 आशीष सिंह, रविशंकर उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, डॉ0 बच्चाबाबू वर्मा, रवीन्द्र भूषण मिश्रा, अनिल कुमार सरोज, इम्तियाज अहमद, सूरज पाल, हरकेश विश्वकर्मा, महेश शुक्ल, राघवेन्द्र पाठक, नन्हे खांन, प्रदीप कुमार आदि रहे।