Home उत्तर प्रदेश शिक्षकों ने रसोइया को मदद किया और आगे मदद करने का आश्वासन...

शिक्षकों ने रसोइया को मदद किया और आगे मदद करने का आश्वासन दिया

कम्पोजिट विद्यालय अहिरौली राजा के रसोइया का मामल

KUSHINAGAR NEWS: हाटा बिकास खण्ड के कंपोजिट विधालय अहिरौली राजा के स्कूल में खाना बनाते समय झुलसी रसोइया का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रसोइया के इलाज के लिए न्याय पंचायत अहिरौली राय के  , शिक्षकों ने मिलकर सहयोग किया। गुरुवार की दोपहर बाद खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार के अपील पर दरियादिली दिखाते शिक्षकों का एक शिष्टमंडल धीरज मिश्रा के नेतृत्व में निजी अस्पताल में भर्ती रसोइया के परिवार वालों से मिले और आपस में इकठ्ठा हुए  सहायताराशि दी और रसोइया को जल्द स्वस्थ होने की कामना किया और आगे भी सहयोग करने की बात कही। शिक्षक बिपिन सिंह ने कहा कि रसोइया के इलाज में जितना सहयोग बनेगा उतना किया जायेगा इसके लिए हमारे शिक्षक समाज बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सहयोग कर रहे हैं इस दौरान ग्राम शिक्षक नेता देवानंद दुबे, राजीव नयन द्विवेदी, प्रधान अजय जायसवाल ,रितेश सिंह, मुरली मनोहर, सुमित राय, कमलेश गुप्ता, प्रबीर राव आदि मौजूद रहे